पुनर्वास विवि के प्रयागराज-वाराणसी में खुलेंगे रीजनल सेंटर

नवभारतटाइम्स.कॉम

डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय दिव्यांग छात्रों के लिए प्रयागराज और वाराणसी में नए रीजनल सेंटर खोलेगा। इससे छात्रों को घर के पास ही बेहतर शिक्षा और परामर्श मिलेगा। विश्वविद्यालय ने यह भी बताया कि इस सत्र में 13 दृष्टिबाधित छात्रों ने बिना राइटर के कंप्यूटर से परीक्षा पास की है।

पुनर्वास विवि के प्रयागराज-वाराणसी में खुलेंगे रीजनल सेंटर

n NBT न्यूज, लखनऊ: डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय की रायबरेली में आयोजित विभागीय बैठक में वीसी प्रो. संजय सिंह ने बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि दिव्यांग स्टूडेंट्स को उनके गृह क्षेत्र के निकट ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए विश्वविद्यालय जल्द ही प्रयागराज और वाराणसी में अपने नए रीजनल सेंटर शुरू करेगा। कुलपति ने बताया कि वर्तमान शैक्षणिक सत्र में विवि के 13 दृष्टिबाधित विद्यार्थियों ने बिना राइटर (लेखन सहायक) की मदद के स्वयं कंप्यूटर के माध्यम से परीक्षा उत्तीर्ण की है। यह तकनीकी और शैक्षणिक सहयोग प्रणाली की बड़ी सफलता है, जो दिव्यांग छात्रों के बढ़ते आत्मविश्वास को दर्शाती है।

रेकमेंडेड खबरें