हिंदी, मराठी और अनेक भारतीय भाषाओं की सुप्रसिद्ध पार्श्वगायिका सुमन कल्याणपुर का निधन भारतीय संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उनकी मधुर, कोमल और सुरमयी आवाज ने लाखों श्रोताओं के दिलों में विशेष स्थान बनाया। मोहम्मद रफी के साथ गाए युगल गीत बेहद लोकप्रिय हुए। हिंदी और मराठी के अलावा उन्होंने पंजाबी, गुजराती, बंगाली, असमिया, कन्नड़ और भोजपुरी भाषाओं में भी गीत गाए।
-दत्तप्रसाद शिरोडकर, ईमेल से


