n NBT न्यूज, निगोहां: लखनऊ-रायबरेली हाईवे पर स्थित दखिना टोल प्लाजा पर गुरुवार सुबह टीजीटी परीक्षा के चलते वाहनों का दबाव बढ़ने से भीषण जाम लग गया। सभी लेन पर लंबी कतारें लग गईं और वाहन आधे घंटे तक रेंगते रहे। सुबह साढ़े छह बजे से अभ्यर्थियों और यात्रियों के वाहन एक साथ पहुंचने से टोल पर दबाव बढ़ गया। फास्टैग में तकनीकी खराबी और भुगतान में देरी से समस्या और बढ़ी। जाम से नाराज चालकों की टोल कर्मियों से नोकझोंक भी हुई।


