nNBT रिपोर्ट, प्रयागराज: सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव रत्नेश यादव की बुधवार देर रात प्रयागराज में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। रत्नेश अपने तीन साथियों के साथ कीडगंज जा रहे थे। रास्ते में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई थी। परिवारीजनों ने साजिश के तहत हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया है।
हंडिया क्षेत्र के दमदम गांव निवासी रत्नेश यादव प्रिंटिंग प्रेस चलाते थे। रात करीब एक बजे तीन दोस्तों के साथ कार से घर लौट रहे थे। दोसा प्लाजा चौराहे के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। जिसमें तेज रफ्तार कार सीधे पेड़ से टकराती नजर आई है।


