तालाब में डूबे तीन नाबालिग भाई-बहन

नवभारतटाइम्स.कॉम

हमिरपुर के छानी खुर्द गांव में बिजली न होने से पानी की किल्लत के चलते एक मां तीन बच्चों को तालाब ले गई थी। नहाते समय तीनों बच्चे डूब गए। ग्रामीणों ने बच्चों को बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इसी तरह सिसोलर में एक किशोर का शव तालाब में मिला।

three innocent siblings drowned in a pond amidst power crisis mothers screams echoed

nNBT न्यूज, हमीरपुर : बिवांर क्षेत्र के छानी खुर्द गांव के तीन मढ़ी तालाब में नाबालिग भाई और उसकी दो बहनों की तलाब में डूबने से मौत हो गई। करीब 11 दिनों से गांव में लाइट नहीं आने से पानी की किल्लत बनी हुई है। ऐसे में मां गुरुवार को तीनों बच्चों को लेकर पकड़े धोने गई थी। इसी दौरान बच्चे नहाते समय गहराई में जाने से डूबने लगे। मां के शोर मचाने पर जुटे लोगों ने तीनों को निकाला लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी।

छानी खुर्द गांव गांव निवासी रमेश श्रीवास की पत्नी पार्वती सुबह के समय तीन बच्चों 10 वर्षीय शिवेंद्र, सात वर्षीय रुद्रांश और पांच वर्षीय मांडवी को साथ लेकर तालाब गई थी। नहलाने के बाद बच्चों से घर जाने को कहा और खुद कपड़े धोने लगी। इस बीच दूसरे बच्चों को नहाता देख तीनों फिर से तालाब में उतर गए और डूब गए। सूचना पर जुटे परिवारीजनों और ग्रामीणों ने बताया कि 11 दिनों से लाइट नहीं आने से पानी का संकट है। आरोप लगाया कि शिकायत पर भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। पूरे मामले में एसडीएम सदर अभिषेक कुमार ने कई दिनों से बिजली गुल रहने की जांच करवाने और पीड़ित परिवारीजनों को आर्थिक मदद उपलब्ध करवाने की बात कही है।

तालाब में उतराता मिला लापता किशोर का शव: 13 वर्षीय किशोर का शव लापता होने के करीब 24 घंटे बाद एक तालाब में उतराता पाया गया। सिसोलर क्षेत्र में लापता प्रकाश की चप्पलें तालाब किनारे मिलने के बाद तलाश के दौरान शव मिला। पिता राम बाबू ने बुधवार रात मानसिक मंदित बेटे के लापता होने की सूचना दी थी।

केन नदी में डूबा युवक: बांदा में नहाते समय केन नदी में डूबने से युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार कनवारा गांव के मजरा रघुवंशी डेरा निवासी सागर निषाद (35) बुधवार सुबह दो युवको के साथ केन नदी के अछरौड़ घाट पर नहाने गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से गहराई में चला गया। तलाश के बावजूद कुछ पता नहीं चलने पर दोस्तों ने परिवारीजनों को सूचना दी थी। गोताखोरों की मदद से देर शाम निकाला जा सका।

रेकमेंडेड खबरें