महिला अस्पताल पहुंची यूनिसेफ की टीम, NICU वाॅर्ड को सराहा तो दूसरों में निकाल दीं कमियां

नवभारतटाइम्स.कॉम

गाजियाबाद जिला महिला अस्पताल में यूनिसेफ की टीम पहुंची। टीम ने स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण किया। एनआईसीयू वॉर्ड की सुविधाओं पर टीम ने खुशी जताई। अन्य वॉर्ड में कुछ कमियां मिलीं। अस्पताल प्रशासन को सुधार के निर्देश दिए गए। फार्मेसी स्टोर की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। सीएमएस ने जल्द सुधार का आश्वासन दिया।

unicef team praised womens hospital nicu ward found shortcomings in other wards

n NBT न्यूज, गाजियाबाद

जिला महिला अस्पताल में गुरुवार को यूनिसेफ की टीम ने निरीक्षण किया। टीम ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता की जांच की और अस्पताल के दवा वितरण काउंटर, ओपीडी, फार्मेसी, कोल्ड स्टोर, फार्मेसी स्टोर और एनआईसीयू (नवजात गहन चिकित्सा इकाई) वॉर्ड का दौरा किया।

टीम ने निरीक्षण के दौरान एनआईसीयू वॉर्ड में की सुविधा को देखते हुए तारीफ की। अन्य वॉर्ड में कुछ कमियां पाई गईं, जिनके संबंध में अस्पताल प्रशासन को आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए गए। फार्मेसी स्टोर की व्यवस्थाओं, दवाओं के रखरखाव और रिकॉर्ड प्रबंधन को संतोषजनक बताते हुए टीम ने इसकी सराहना की। सीएमएस डॉक्टर प्रताप ने बताया कि जिन बिंदुओं पर कमियां चिह्नित की गई हैं, उन्हें जल्द से जल्द दूर किया जाएगा।

रेकमेंडेड खबरें