Vedanta Group Reduces Metal Emissions By 15 Reiterates Commitment To Eco friendly Growth
‘15% कम किया मेटल एमिशन’
नवभारत टाइम्स•
विश्व पर्यावरण दिवस पर वेदांता ग्रुप ने पर्यावरण के अनुकूल विकास का संकल्प दोहराया है। कंपनी ने बताया कि वित्त वर्ष 2021 से अब तक मेटल एमिशन की तीव्रता में 15% की कमी दर्ज की गई है। यह उपलब्धि कंपनी के टिकाऊ विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
NBT रिपोर्ट : विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर वेदांता ग्रुप ने पर्यावरण के अनुकूल (सस्टेनेबल) और कम कार्बन वाली ग्रोथ के अपने वादे को दोहराया है। कंपनी ने बताया कि वित्त वर्ष 2021 से अब तक मेटल एमिशन की तीव्रता ( एमिशन इंटेंसिटी ) में 15% की कमी आई है।