DFO संदीप सैनी ने बताया कि कलेसर नेशनल पार्क और आसपास के वन क्षेत्र में करीब 40 तेंदुओं की मौजूदगी दर्ज की जा रही है। यह इलाका हरियाणा के महत्वपूर्ण वन्यजीव आवासों में शामिल है। तेंदुओं के अलावा यहां बारहसिंघा, सांभर, चीतल, नीलगाय और बन बकरा जैसे कई शाकाहारी वन्यजीव भी पाए जाते हैं। शिकारी वन्यजीवों के लिए भी यह क्षेत्र अनुकूल माना जाता है। कलेसर जंगल सिर्फ तेंदुओं के लिए ही नहीं, बल्कि जंगली हाथियों के लिए भी जाना जाता है। वन विभाग के अनुसार इस क्षेत्र में करीब एक दर्जन जंगली हाथियों की भी नियमित आवाजाही रहती है। जंगल में रात के समय इतनी नजदीक तेंदुए को देखकर टीम के सदस्य ों ने तेंदुए की वीडियो रिकॉर्डिंग शुरू कर दी।से






