हरियाणा के रहने वाले 3,151 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। नशा तस्करी में 156 आरोपियों के खिलाफ पीआईटी-एनडीपीएस अधिनियम के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की गई। इसके अतिरिक्त, नशे के अवैध कारोबार से अर्जित संपत्तियों पर प्रहार करते हुए 432 लोगों के खिलाफ संपत्ति कुर्की (प्रोपर्टी अटैचमेंट) की कार्रवाई की गई।2021 से 2025 के दौरान अन्य राज्यों में दर्ज एनडीपीएस मामलों में गिरफ्तार आरोपियों की निगरानी एवं वैरिफिकेशन के लिए 321 आरोपियों का विवरण संबंधित जिलों को भेजा गया। बैठक में सामुदायिक पुलिसिंग व आउटरीच के विशेष अधिकारी एवं पुलिस महानिरीक्षक अंबाला रेंज पंकज नैन ने बताया कि जल्द ही प्रदेश में ड्रग फ्री हरियाणा अभियान शुरू होने जा रहा है।






