‘दरवाजा बंदकर किया हमला, मारा’

नवभारतटाइम्स.कॉम

घर में घुसकर हमला किया गया। सुरेंद्र ने पुलिस के साथ पहुंचकर ओमपती को गंभीर घायल पाया। उनके शरीर पर चोटों के निशान थे और वह खून से लथपथ थीं। कनीना से रोहतक रेफर करने के दौरान रास्ते में ही ओमपती की मौत हो गई।

woman brutally attacked after door closed dies en route to rohtak

सुरेंद्र का आरोप है कि पुलिस के साथ जब वह घर के अंदर पहुंचा तो ओमपती गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली। उसके शरीर पर चोटों के कई निशान थे और वह खून से लथपथ थी। महिला को पहले सरकारी अस्पताल कनीना ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया गया। परिजनों का कहना है कि रोहतक ले जाते समय रास्ते में ही ओमपती की मौत हो गई। परिजनों ने विनोद, संदीप, कविता, विमला, लाखीराम सहित अन्य लोगों पर मिलकर हमला करने और हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।