NBT न्यूज,यमुनानगर : जिले में इंटरकास्ट लव मैरिज के एक साल बाद गुरुवार को एक युवती ने नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। युवती का शव शुक्रवार को नहर से बरामद किया गया। युवती बिना बताए ससुराल से निकली और नहर पर पहुंच गई। नहर में सर्च ऑपरेशन चलाया गया।महिला का शव शुक्रवार की दोपहर नहर से बरामद कर लिया गया। मृतका की पहचान रतनपुरा निवासी शिवानी के रूप में हुई है। वह छह महीने की गर्भवती थी। शिवानी ने आत्महत्या से पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक भावुक और दुखभरा स्टेटस भी पोस्ट किया था, जिसमें उसने लिखा- काश मुझे पहले पता होता कि तुम मेरे साथ इतना बुरा करोगे, कसम से रिश्ता जोड़ने से पहले हाथ जोड़ लेती।
उधर, युवती के परिवार के लोगों ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। सदर थाने में पति और सास के खिलाफ केस दर्ज किया गया है






