‘इंटरनैशनल मार्केट से जुड़ेगा किसान’

नवभारतटाइम्स.कॉम

किसानों को अब अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ा जाएगा। सोनीपत के गन्नौर में एशिया की सबसे आधुनिक इंडिया इंटरनेशनल हॉर्टिकल्चर मार्केट बन रही है। इससे किसानों की उपज सीधे विदेशी बाजारों तक पहुंचेगी। निर्यात के नए अवसर खुलेंगे। 402 फीड पैक हाउस और 3 फुलफिलमेंट सेंटर बनेंगे। बागवानी में नई तकनीकें आएंगी। किसानों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

farmers will now connect to international market sonipats new horticulture market will open doors for exports

सरकार की योजना सभी किसान उत्पादक संगठनों को सोनीपत के गन्नौर में विकसित हो रही एशिया की सबसे आधुनिक इंडिया इंटरनेशनल हॉर्टिकल्चर मार्केट से जोड़ने की है। इससे किसानों की उपज को राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने का रास्ता खुलेगा और निर्यात के नए अवसर मिलेंगे। परियोजना के तहत कृषि उत्पादों के बेहतर प्रबंधन और विपणन के लिए 402 फीड पैक हाउस, 4 लीड पैक हाउस और 3 फुलफिलमेंट सेंटर स्थापित किए जाएंगे। परियोजना के तहत बागवानी क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों को बढ़ावा दिया जाएगा। किसानों को बेहतर उत्पादन, गुणवत्तापूर्ण पैकेजिंग, कोल्ड-चेन और मार्केटिंग सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे खेती की लागत कम होगी और आय में बढ़ोतरी होगी। परियोजना के तहत हरियाणा के करीब 1 लाख 56 हजार किसानों को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा। किसान उत्पादक संगठनों (FPOs) को आधुनिक ग्रेडिंग, और ई-मार्केटिंग सुविधाओं से जोड़ा जाएगा,