ज़मीन के झगड़े में महिला की हत्या, देवर और उसकी पत्नी पर आरोप

नवभारतटाइम्स.कॉम

जींद जिले के चेलावास गांव में ज़मीन विवाद में एक महिला ओमपती की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई। महिला के देवर और उसकी पत्नी पर हत्या का आरोप है। एक साल पहले इसी ज़मीनी विवाद में महिला के ससुर की भी हत्या हुई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ज़मीन के झगड़े में महिला की हत्या, देवर और उसकी पत्नी पर आरोप

NBT न्यूज, जींद

महेंद्रगढ़ जिले के कनीना के गांव चेलावास में जमीन के झगड़े में गुरुवार की रात एक महिला की कुल्हाड़ी और फरसों से हत्या कर दी गई है। महिला की पहचान ओमपती पत्नी राज सिंह के रूप में हुई है। महिला के देवर, उसकी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों पर हत्या का आरोप लगाया गया है। इसी जमीनी विवाद में एक वर्ष पहले महिला के ससुर की भी हत्या हो चुकी है। अब यह एक साल में दूसरी हत्या है।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि चेलावास गांव में जमीन को लेकर लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा है। इसी विवाद के चलते करीब एक वर्ष पूर्व ओमपती के ससुर दयानंद की हत्या हुई थी। उस मामले में पुलिस ने दयानंद के पोते नरेंद्र पुत्र सुरेंद्र को गिरफ्तार किया था। इस संबंध में शिकायत दयानंद के पुत्र विनोद ने दर्ज करवाई थी। अब ओमपती की हत्या के मामले में विनोद व उसके परिवार के अन्य सदस्यों पर आरोप लगाए गए हैं।

महिला के जेठ सुरेंद्र ने बताया कि गुरुवार रात करीब बारह बजे उन्हें ओमपती के बेटे जय भगवान का फोन आया। जय भगवान ने बताया कि कुछ लोग उनकी मां के साथ मारपीट कर रहे हैं। कॉल आते ही वह तुरंत उनके घर की ओर बढ़े। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले का गहनता से तहकीकात की जा रही है।