फर्जी शिकायत करने की आरोपी 10 महिलाओं पर ऐक्शन : महिला आयोग

नवभारतटाइम्स.कॉम

हरियाणा राज्य महिला आयोग ने फर्जी यौन उत्पीड़न की शिकायतें करने वाली दस महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई की है। आयोग की चेयरपर्सन रेणू भाटिया ने कहा कि झूठी शिकायतों पर भी एक्शन होना चाहिए। उन्होंने कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ अच्छे व्यवहार पर जोर दिया।

फर्जी शिकायत करने की आरोपी 10 महिलाओं पर ऐक्शन : महिला आयोग

NBT न्यूज,कुरुक्षेत्र : हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणू भाटिया ने शुक्रवार को कहा कि यौन उत्पीड़न की फर्जी और झूठी शिकायतें करने वाली महिलाओं के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। झूठी शिकायत मिलने पर हरियाणा राज्य महिला आयोग ने 10 महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि कार्यस्थल पर किसी महिला का उत्पीड़न नहीं होना चाहिए। कार्यालय में गठित कमिटियां यौन उत्पीड़न मामले की जांच को निष्पक्ष तरीके और निश्चित समय-सीमा में पूरी करे। महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने शुक्रवार को स्थानीय पंचायत भवन में महिला और बाल विकास विभाग कुरुक्षेत्र की ओर से आयोजिित वर्कशॉप में कहा कि कार्यस्थल पर सभी का महिलाओं के साथ अच्छा व्यवहार होना चाहिए।