पुतले की आंखों पर काली पट्टी बांधी दरवाजा

नवभारतटाइम्स.कॉम

संजीव आलमपुर के नेतृत्व वाली यूनियन ने सरकारी भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई। उन्होंने पुतले की आंखों और मुंह पर पट्टी बांधकर विरोध जताया। पिछले महीने गेहूं के स्टॉक पर पानी छिड़कने का मामला सामने आया था। जांच में फूड सप्लाई इंस्पेक्टर अंकुर जांगड़ा की लापरवाही पाई गई। विभाग ने उन्हें निलंबित कर दिया है।

protest with a dummys eyes blindfolded against corruption department suspends inspector

इस यूनियन के महासचिव संजीव आलमपुर ने आरोप लगाया कि सरकार को विभाग में हो रहे भ्रष्टाचार और लापरवाही दिखाई नहीं दे रही। इसलिए पुतले की आंख और मुंह पर काली पट्टी बांधकर लेकर पहुंचे थे। यूनियन ने 5 जून को बड़े प्रदर्शन की चेतावनी दी थी। पिछले महीने गेहूं के स्टॉक पर पानी के छिड़काव का मामला सामने आया था। मामला सामने आने के बाद 22 मई को DC विश्राम कुमार मीणा ने जांच के आदेश दिए थे। मामले की जांच के लिए शाहाबाद के एसडीएम शंभू राठी की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई थी। कमेटी को 3 दिन के भीतर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए थे। जांच रिपोर्ट में फूड सप्लाई इंस्पेक्टर अंकुर जांगड़ा की लापरवाही सामने आई। इस रिपोर्ट को विभाग को भेजा गया। रिपोर्ट के आधार पर विभाग ने इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया था।