फर्जी शिकायत करने की आरोपी 10 महिलाओं पर ऐक्शन : महिला आयोग

नवभारतटाइम्स.कॉम

हरियाणा राज्य महिला आयोग ने फर्जी यौन उत्पीड़न की शिकायतें करने वाली 10 महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई की है। आयोग की चेयरपर्सन रेणू भाटिया ने कहा कि झूठी शिकायतों पर भी एक्शन होना चाहिए। कार्यस्थल पर महिलाओं का उत्पीड़न नहीं होना चाहिए। कार्यालयों में गठित कमेटियां निष्पक्ष जांच करें। कार्यस्थल पर सभी का व्यवहार अच्छा होना चाहिए।

फर्जी शिकायत करने की आरोपी 10 महिलाओं पर ऐक्शन : महिला आयोग

NBT न्यूज,कुरुक्षेत्र : हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणू भाटिया ने शुक्रवार को कहा कि यौन उत्पीड़न की फर्जी और झूठी शिकायतें करने वाली महिलाओं के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। झूठी शिकायत मिलने पर हरियाणा राज्य महिला आयोग ने 10 महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि कार्यस्थल पर किसी महिला का उत्पीड़न नहीं होना चाहिए। कार्यालय में गठित कमिटियां यौन उत्पीड़न मामले की जांच को निष्पक्ष तरीके और निश्चित समय-सीमा में पूरी करे। महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने शुक्रवार कार्य स्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीडन अधिनियम 2013 विषय पर आयोजित वर्कशॉप में कहा कि कार्यस्थल पर सभी का अच्छा व्यवहार होना चाहिए।