चाची की फोटो पासपोर्ट पर फर्जीवाड़े के आरोप में दबोचा

नवभारतटाइम्स.कॉम

नोएडा पुलिस ने एक शातिर आरोपी सुल्तान को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपनी चाची की फोटो का इस्तेमाल पासपोर्ट पर पत्नी के तौर पर किया। इसके बाद उसने चाची को सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने की धमकी दी। इस धमकी के बल पर उसने चाची से 15 लाख रुपये के जेवर हड़प लिए।

arrested for making passport with aunts photo and embezzling 15 lakh jewelry

n NBT रिपोर्ट, नोएडा : सेक्टर-39 थाना पुलिस ने पासपोर्ट पर अपनी चाची की फोटो पत्नी के रूप में लगाकर फर्जीवाड़ा करने और 15 लाख रुपये के जेवर हड़पने वाले आरोपी सुल्तान को गिरफ्तार किया है। बिहार निवासी आरोपी वर्ष 2025 में दर्ज मुकदमे के बाद से फरार था, जिसे सर्विलांस की मदद से सेक्टर-37 बस अड्डे से दबोचा गया। आरोपी ने चाची की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उनसे लाखों के जेवरात ऐंठे थे। पूछताछ में आरोपी ने गहनों के लालच में साजिश रचने की बात स्वीकार की है।