गलत तरीके से खड़ी पिकअप से टकराई बाइक, युवक घायल

नवभारतटाइम्स.कॉम

बल्लभगढ़ में सड़क किनारे गलत खड़ी पिकअप से बाइक टकराने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी मिल गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर करेगी।

bike collides with improperly parked pickup youth critically injured referred to safdarjung

n NBT न्यूज, फरीदाबाद

बल्लभगढ़ के सेक्टर-68 और 69 की डिवाइडिंग रोड पर सड़क किनारे गलत तरीके से खड़ी एक पिकअप वाहन से बाइक टकराने के कारण एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना सदर पुलिस के अनुसार, मूल रूप से गांव अगरचाला, जिला मथुरा, उत्तर प्रदेश निवासी अजीत सिंह वर्तमान में गांव मुजेडी, बल्लभगढ़ में किराये पर रहते हैं। अजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका चचेरा भाई आकाश 28 मई की रात करीब 9 बजे चंदावली से अपने घर लौट रहा था। जब वह सेक्टर-68 और 69 की डिवाइडिंग रोड से गुजर रहा था, तभी सड़क किनारे लापरवाहीपूर्वक खड़ी एक पिकअप गाड़ी से उसकी बाइक टकरा गई। हादसे में आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। आकाश का इलाज चलने के बाद उसे 1 जून को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। थाना सदर पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।