14 जून तक ट्रेनिंग, फिर आपके घर आएंगे BLO

नवभारतटाइम्स.कॉम

गुड़गांव में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारी चल रही है। 14 जून तक अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद बूथ लेवल ऑफिसर घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। 1 जुलाई तक 18 साल के युवा मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वा सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

blo training till june 14 then door to door voter verification

n NBT न्यूज, गुड़गांव: लघु सचिवालय में विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर गुरुवार को प्रशिक्षण हुआ। अध्यक्षता ADC सोनू भट्ट ने की। अफसरों को पुनरीक्षण प्रक्रिया की जानकारी दी गई। इलेक्शन तहसीलदार राजेंद्र हुड्डा ने बताया कि 14 जून तक ट्रेनिंग होगी, इसके बाद बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। एक जुलाई तक 18 साल पूरे करने वाले युवा मतदाता सूची में नाम दर्ज करा सकेंगे। फॉर्म-6 भी उपलब्ध कराया जाएगा। ऑनलाइन पोर्टल से भी आवेदन कर सकेंगे। 14 से 26 जून तक सभी केंद्रों का रैशनलाइजेशन किया जाएगा, ताकि किसी केंद्र पर 1200 से ज्यादा वोटर न हों और केंद्र तक पहुंचने के लिए 2 किलोमीटर से ज्यादा दूरी तय न करनी पड़े।