900 घरों के कब्ज़े तोड़े, दो दिन में खुद हटाएं अतिक्रमण

नवभारतटाइम्स.कॉम

डीएलएफ फेज थ्री में गुरुवार को करीब 900 घरों के आगे हुए अवैध कब्जों पर बुलडोजर चला। अभियान फिलहाल रुका है, लेकिन सोमवार से फिर शुरू हो सकता है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे खुद अतिक्रमण हटा लें, वरना सख्त कार्रवाई होगी। तीन दिन में मलबा हटा दिया जाएगा।

bulldozer runs on 900 houses in dlf phase iii remove encroachment yourself in two days

n NBT न्यूज, डीएलएफ

शहर के डीएलएफ फेज थ्री में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में गुरुवार को करीब 900 घरों के आगे अवैध कब्जे तोड़े गए। अभी फिलहाल अभियान रुक गया है। शुक्रवार को डीएलएफ में कोई तोड़फोड़ नहीं की गई। शनिवार-रविवार को भी कार्रवाई नहीं होगी। अब सोमवार को फिर से अभियान शुरू हो सकता है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि खुद अवैध निर्माण हटा लें, वरना प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों के मुताबिक, तीन दिन में तोड़फोड़ का सारा मलबा हटा दिया जाएगा। काम शुरू कर दिया गया है

डीटीपी एनफोर्समेंट अमित मधोलिया ने बताया कि कार्रवाई लंबे समय से मिल रही शिकायतों और निरीक्षण के निर्देश पर की गई है। कई स्थानों पर मकानों के सामने सार्वजनिक भूमि पर निर्माण कर रास्तों को संकरा कर दिया गया था, जिससे परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अभियान आगे भी जारी रहेगा। जल्द ही अन्य फेज में हुए अतिक्रमण पर कार्रवाई होगी।