दयालबाग में 15 दिन से नहीं पानी, अवैध कनेक्शन पर भड़के लोग

नवभारतटाइम्स.कॉम

फरीदाबाद के दयालबाग में लोग पिछले 15 दिनों से पानी की गंभीर समस्या झेल रहे हैं। कुछ दबंगों ने ट्यूबवेल और रैनीवेल की लाइन से अवैध कनेक्शन ले लिए हैं। इससे लाखों की आबादी को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। नगर निगम और एफएमडीए को शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई।

dayalbagh without water for 15 days people enraged over illegal connections

n NBT न्यूज, फरीदाबाद

सूरजकुंड एरिया के दयालबाग में पानी की लाइन पर दबंगों ने अवैध कनेक्शन जोड़ रखे हैं। इस कारण यहां लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल पा रहा है। पिछले 10-15 दिनों से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम और एफएमडीए को कई बार शिकायत की गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इस संबंध में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एफएमडीए के अधिकारियों को अवैध कनेक्शन हटाने के आदेश दे चुके हैं। इसके बावजूद आज तक कार्रवाई नहीं हुई है।

दिल्ली सीमा से सटे हुए फरीदाबाद के दयालबाग में लाखों की आबादी है। यहां लोगों को पानी उपलब्ध कराने के लिए कई ट्यूबवेल लगे हुए हैं । इसके अलावा रैनीवेल से भी पानी की सप्लाई होती है। रैनीवेल और ट्यूबवेलों की लाइन से कुछ दबंग लोगों ने पानी के अवैध कनेक्शन जोड़ लिए हैं। इनकी वजह से पानी सप्लाई पर असर पड़ रहा है। मकान मालिकों को पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। ऐसे में परेशान लोग अवैध कनेक्शन के खिलाफ शिकायत करते आ रहे हैं। बुधवार रात लोगों ने दो व्यक्तियों को अवैध कनेक्शन करते पकड़ लिया। इसको लेकर विरोध हुआ, लेकिन कुछ मौजिज लोगों ने मामले को शांत कर दिया।