गर्मी की छुट्टियों में होगी सरकारी स्कूलों की मरम्मत

नवभारतटाइम्स.कॉम

गर्मी की छुट्टियों में सरकारी स्कूलों का कायाकल्प होगा। शिक्षा विभाग ने मरम्मत और रखरखाव के काम के निर्देश जारी किए हैं। बिल्डिंग, स्वच्छता, पेयजल और टॉयलेट जैसी सुविधाओं को सुधारा जाएगा। नए सत्र की शुरुआत से पहले छात्रों को बेहतर माहौल मिलेगा। यह पहल छात्रों के लिए सुरक्षित और अनुकूल वातावरण सुनिश्चित करेगी।

government schools to be repaired during summer holidays big decision by education department

n NBT न्यूज, फरीदाबाद : सरकारी स्कूलों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने का फैसला लिया गया है। शिक्षा विभाग ने निर्देश जारी कर कहा है कि गर्मी की छुट्टियों के दौरान स्कूलों में मरम्मत और रखरखाव का कार्य किया जाए। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश दिया है कि छुट्टियों का उपयोग स्कूलों में मरम्मत का काम पूरा करने के लिए किया जाए, ताकि नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत से पहले छात्रों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

विभाग के निर्देशों के अनुसार, सभी सरकारी हाई और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में आधारभूत सुविधाओं से जुड़े कार्य कराए जाएंगे। इनमें बिल्डिंग की मरम्मत, स्वच्छता, पेयजल, टॉयलट और अन्य कार्य शामिल हैं। शिक्षा विभाग का कहना है कि इससे छात्रों को सुरक्षित, स्वच्छ और अनुकूल वातावरण उपलब्ध होगा।