पुलिस और वकील के चोर गिरोह में मुठभेड़, 4 अरेस्ट

नवभारतटाइम्स.कॉम

सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में दो आरोपी गोली लगने से घायल हुए। पुलिस ने इनसे लाखों रुपये के गहने, नकदी, दो बाइक और हथियार बरामद किए हैं। यह गिरोह बंद घरों में चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। पुलिस ने अन्य साथियों की तलाश जारी रखी है।

greater noida encounter between police and lawyers thief gang 4 arrested lakhs worth of jewelry recovered

n NBT न्यूज़, ग्रेटर नोएडा

सूरजपुर कोतवाली ने शुक्रवार को बंद घरों में चोरी करने वाले गिरोह के चार आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। दो आरोपी गोली लगने से घायल हुए और जबकि उनके दो साथियों को अभियान चलाकर गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इनसे एनसीआर और अन्य जिलों से चोरी किए गए सोने और चांदी के 51 लाख रुपये गहने, 1.25 लाख की चांदी, और सवा 11 लाख रुपये, दो बाइक और चार तमंचे बरामद हुए।

सेंट्रल जोन के डीसीपी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मोजर बियर गोलचक्कर के पास वाहन चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट की दो बाइक आते दिखीं। आरोपियों को रोकने पर वे भागने लगे। पीछा करने पर आरोपियों ने फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से संभल निवासी वकील उर्फ रिजवान पुत्र असलम और सरफराज उर्फ फैज पुत्र शमीम घायल हो गए। उनके दो अन्य साथियों को कांम्बिग के दौरान गिरफ्तार किया गया है। दो अन्य की पहचान पुलिस ने औरेय्या निवासी भोले उर्फ भोला पुत्र सरमनलाल और हापुड़ निवासी अलीजान पुत्र शहीद उर्फ सईद के रुप में की है। इनके कब्जे से चार तमंचा, छह जिंदा कारतूस, दो बाइक बरामद की है।