भारत ने लॉन्च किया 'E85' फ्यूल

नवभारतटाइम्स.कॉम

भारत सरकार ने पर्यावरण दिवस पर एक नया ईंधन 'E85' पेश किया है। यह ईंधन फ्लेक्स-फ्यूल इंजन वाली गाड़ियों के लिए है। यह आम पेट्रोल से करीब 20 रुपये प्रति लीटर सस्ता होगा। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने नई दिल्ली में इसकी शुरुआत की। यह कदम पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

india launches e85 fuel 20 rupees cheaper than petrol launched on world environment day

पीटीआई, नई दिल्ली: भारत सरकार ने शुक्रवार को पर्यावरण दिवस के मौके पर एक नया ईंधन 'E85' लॉन्च किया है। यह ईंधन खास तौर पर उन गाड़ियों के लिए है जिनमें फ्लेक्स-फ्यूल इंजन लगे होते हैं। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह आम पेट्रोल के मुकाबले करीब 20 रुपये प्रति लीटर सस्ता मिलेगा। केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर नई दिल्ली में इस ईंधन की शुरुआत की।