पीटीआई, विशाखापत्तनम: भारत और अमेरिका अपने बीच होने वाले अंतरिम व्यापार समझौते की सभी अड़चनों को दूर करने के करीब पहुंच गए हैं। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि अगले महीने के मध्य तक दोनों देश इस समझौते के पहले चरण को लागू कर सकते हैं। गोयल ने बताया कि अमेरिका की एक टीम 2 से 4 जून तक नई दिल्ली में थी, जहां उन्होंने भारतीय टीम के साथ इस सौदे को अंतिम रूप देने के लिए चर्चा की। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि अगले महीने के मध्य तक हम इस समझौते के पहले हिस्से को लागू करने की स्थिति में होंगे।
उन्होंने बताया कि यह हमारे द्विपक्षीय व्यापार समझौते का केवल पहला हिस्सा है, जो भारत को हमारे प्रतिस्पर्धी देशों के मुकाबले अमेरिकी बाजार में बेहतर पहुंच और रियायतें दिलाएगा।






