NBT न्यूज, चंडीगढ़
हरियाणा पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत संगठित ड्रग नेटवर्क पर शिकंजा कस दिया है। राज्य में नशा तस्करों के खिलाफ की गई कार्रवाई के परिणामस्वरूप पिछले छह वर्षों में एनडीपीएस एक्ट के तहत नशीले पदार्थों की व्यावसायिक मात्रा से संबंधित मामलों में 2,353 एफआईआर दर्ज की गईं। 6,256 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही नशे के कारोबार से अर्जित अवैध संपत्तियों पर भी कड़ी कार्रवाई करते हुए अब तक 72.70 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियां जब्त, फ्रीज अथवा कुर्क की जा चुकी हैं।
हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के प्रमुख संजय कुमार ने शुक्रवार को पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान दी। बैठक में बताया गया कि वर्ष 2021 से 2025 के दौरान हरियाणा में एनडीपीएस मामलों में नशीले पदार्थों की बरामदगी से संबंधित कुल 1,876 एफआईआर दर्ज की गईं। जिनमें






