पलवल में तूफान से गिरे 311 खंभे, अंधेरे में डूबा रहा शहर

नवभारतटाइम्स.कॉम

पलवल में आए तूफान ने भारी तबाही मचाई। तेज हवाओं और बारिश के कारण बिजली के 311 खंभे गिर गए। पूरा शहर अंधेरे में डूब गया। पीने के पानी की सप्लाई भी ठप हो गई। कई गांवों में भी बिजली नहीं पहुंची। बिजली विभाग के कर्मचारी सप्लाई बहाल करने में जुटे हैं। शनिवार तक बिजली सुचारू होने की उम्मीद है।

palwal storm havoc 311 poles down city plunged into darkness life disrupted

n NBT न्यूज, पलवल

बारिश और तेज हवा के वजह से पूरी रात आधे से ज्यादा शहर अंधेरे में डूबा रहा। शुक्रवार सुबह पीने के पानी की सप्लाई भी नहीं हो गई। शहर के अलावा 50 से ज्यादा गांवों में बिजली गुल रही। बिजली विभाग के कार्यकारी अभियंता हेमंत कुमार ने कहा है कि बिजली सप्लाई को ठीक करने में लगे हैं और देर रात या फिर शनिवार तक सुचारू हो जाएगी। एक्सईएन हेमंत कुमार ने कहा कि गुरुवार को तेज हवाओं के साथ आई बरसात ने बिजली विभाग की बडी संख्या लाइन डेमेज हुई है। बिजली के 311 पोल लाइन सहित गिर गए। कुछ पोल टूट गए हैं और उन्हें खड़ा करने का काम जारी है। बिजली विभाग कर्मचारियों को हिदायत दी गई है कि पावर सप्लाई सुचारू होने तक कर्मचारी मौके पर रहेंगे और अपना स्टेशन नहीं छोड़ेंगे।

गुरुवार को तेज हवा के साथ आई बरसात के दौरान 9 और 11 गेज पावर सप्लाई लाइन के 311 पोल गिर गए। घुघेरा पावर हाउस में दो टावर गिर गए और बडी लाइन के पोल भी टूट गए। शहर में बिजली सप्लाई करने वाली लाइन के वायर और तार टूटे गए। एक बार पूरा शहर अंधेरे में डूब गया। इन्वर्टर भी जबाव दे गए तो लोगों को बड़ी परेशानी के साथ रात गुजारनी पड़ी। तेज हवाओं से टूटे पेडों के कारण पलवल-सोहना और पलवल-नूंह रोड पर यातायात बाधित रहा। रात के समय सोहना रोड पर यातायात प्रभावित रहा। बिजली विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि कुछ गांवों में बिजली सप्लाई शुरू नहीं हो पाई है। पोल खड़े किए और तार खींचे जा रहे हैं। शनिवार तक बिजली की सप्लाई सुचारू हो पाएगी। घुघेरा पावर हाउसे में गिरे टावरों को ठीक करने में दो से तीन लगेंगे। वहां काम जारी है और बिजली सप्लाई को शुरू करने की दिशा में काम किया जा रहा है।