भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को हल्की गिरावट के साथ बंद हुए। रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा चालू वित्त वर्ष के लिए ग्रोथ का अनुमान घटाने और महंगाई दर का अनुमान बढ़ाने के बाद निवेशकों ने मुनाफावसूली की। सेंसेक्स 116.67 अंक (0.16%) गिरकर 74,243.34 पर बंद हुआ। दिन भर में इसमें करीब 728.82 अंकों की हलचल रही। वहीं, 50 शेयरों वाला निफ्टी 49.85 अंक (0.21%) फिसलकर 23,366.70 पर बंद हुआ। अगर पूरे हफ्ते की बात करें, तो सेंसेक्स में 532.4 अंक (0.71%) और निफ्टी में 181.05 अंक (0.76%) की गिरावट आई।






