n NBT रिपोर्ट, सेक्टर-65
आप भी सोशल मीडिया या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए रूम पार्टनर या फ्लैटमेट तलाश रहे हैं तो सावधान हो जाइए। सेक्टर-65 थाना टीम ने ऐसे शातिर को गिरफ्तार किया है, जो ऐप पर फ्लैटमेट बनने के बहाने घरों में एंट्री लेता और फिर उन्हें नशीला पदार्थ खिलाकर कीमती सामान चुरा लेता। पुलिस ने आरोपी से लैपटॉप, मोबाइल, डेबिट कार्ड और करीब 2.30 लाख रुपये बरामद किए हैं। 26 मई को एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया था कि उन्होंने ऐप पर फ्लैटमेट की तलाश का विज्ञापन डाला था। एक युवक ने खुद को विकास शर्मा बताकर संपर्क किया, फिर वारदात की।






