लाइब्रेरी में मचाया शोर, रोकने पर पीटा

नवभारतटाइम्स.कॉम

बिलासपुर की एक निजी लाइब्रेरी में पढ़ाई के दौरान विवाद हो गया। एक छात्र ने शोर मचाने से मना करने पर दूसरे छात्र पर नुकीली वस्तु से हमला कर दिया। हमले में छात्र को नाक और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। घायल छात्र का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

student attacked with sharp object for making noise in library severe injuries to nose and face

n NBT न्यूज, दनकौर : बिलासपुर में निजी लाइब्रेरी में पढ़ाई के दौरान हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। शोर मचाने से मना करने पर छात्र द्वारा दूसरे छात्र पर नुकीली वस्तु से हमला किया गया। घायल छात्र की नाक और चेहरे पर चोटें आई हैं। पीड़ित का उपचार अस्पताल में जारी है। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।

तालड़ा गांव निवासी मनीष अधाना बिलासपुर की लाइब्रेरी में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। वहां मौजूद झालड़ा गांव का छात्र निखिल बैसला शोर कर रहा था। मनीष ने शांत रहने को कहा तो नाराज निखिल ने मनीष पर नुकीली वस्तु से हमला कर दिया। मनीष के चेहरे और नाक पर गंभीर चोटें आईं और वह लहूलुहान हो गया।