nNBT न्यूज, नई दिल्लीः सिद्धपीठ कालकाजी मंदिर सत्संग में महंत सुरेंद्रनाथ ने कहा कि भगवान, धर्म और शास्त्र हर व्यक्ति की मदद करतें हैं, जो व्यक्ति सच्चे हृदय से परमात्मा की तरफ चलता है, उस पर पूरी दुनिया कृपा करती है।
शिवपुराण कथा ः गंगेश्वर धाम करोलबाग में शिवपुराण कथा सुनाते हुए श्री आनंदमुनि ने कहा कि भगवान शिव विश्वास के तो माता पार्वती श्रद्धा स्वरूप हैं। बिना विश्वास के जीवन में भक्ति नही आती।
विधानः श्री दि. जैन मंदिर निर्माण विहार में शुक्रवार को आचार्य श्री सौरभ सागरजी के सान्निध्य में श्री मंशापूर्ण महावीर विधान आयोजित किया गया, जिसमें सैंकडों इंद्र-इंद्राणियों ने भाग लिया।



