1090 चौराहे पर दो गुटों में बवाल, वाहन तोड़े

नवभारतटाइम्स.कॉम

लखनऊ के 1090 चौराहे पर युवकों के दो गुटों में रविवार शाम हिंसक झड़प हुई। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे चले और वाहनों में तोड़फोड़ की गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस वाहनों और युवकों की पहचान कर जांच में जुटी है।

1090 chowk bloody brawl between two groups vehicles vandalized video goes viral

nNBT न्यूज, लखनऊ : 1090 चौराहे के पास रविवार शाम युवकों के दो गुट आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद हिंसक झड़प में बदल गया और सड़क पर लाठी-डंडों के साथ दौड़ते युवकों ने हंगामा किया। इस दौरान वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई।

पुलिस के मुताबिक मारपीट का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विडियो में कुछ युवक एक-दूसरे का पीछा करते और मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। इंस्पेक्टर का कहना है कि अभी तक किसी ने कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। हालांकि वायरल विडियो और आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस संबंधित वाहनों और युवकों की पहचान कर पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है।