n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद : नंदग्राम क्षेत्र में रहने वाली युवती ने कुछ लोगों पर उत्पीड़न करने और पीछा कर अश्लील कमेंट्स करने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस आयुक्त से शिकायत कर नंदग्राम थाने में कपिल वर्मा, मोहित वर्मा, मोनिक वर्मा, नीलम और केसी नायक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। शिकायत में युवती ने बताया कि पिछले कई महीनों से मोहल्ले में रहने वाले कुछ लोग उसे लगातार परेशान कर रहे हैं। आरोप है कि पड़ोसी ने अपने मकान की छत पर सीसीटीवी कैमरा इस प्रकार लगाया है कि वह सीधे उनके घर और आने-जाने की गतिविधियों पर नजर रखता है। उनकी दिनचर्या पर नजर रखने के बाद उसके बारे में आपत्तिजनक और अशोभनीय टिप्पणियां की जाती थीं।


