कारोबारी से 2.07 करोड़ की धोखाधड़ी

नवभारतटाइम्स.कॉम

गाजियाबाद में 2.07 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। एक कारोबारी ने सर्वर और हार्डवेयर किराये के भुगतान में हेराफेरी का आरोप लगाया है। कंपनी के निदेशकों और सेल्स प्रमुख के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। यह मामला नवंबर 2025 में भी उठाया गया था। भुगतान न होने से कारोबारी को भारी नुकसान हुआ है।

ghaziabad businessman defrauded of 207 crore cheated in the name of server hardware rent

n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद : मधुबन बापूधाम क्षेत्र में सर्वर और हार्डवेयर किराये पर लेकर 2.07 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। मामले में राजेंद्र नगर निवासी गौरव माहेश्वरी ने कंपनी के डायरेक्टर सुनील कुमार बादल, डायरेक्टर अनिल कुमार पांडेय, डायरेक्टर रमेश पाल, अध्यक्ष सेल्स आशुतोष, डायरेक्टर सोनू त्यागी, डायरेक्टर शिवानी पांडेय और डायरेक्टर अमन दीपर कौर के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

शिकायत में गौरव महेश्वरी ने बताया कि उनकी कंपनी का शाशा मेडिटेक, केनीज स्टार इंडिया और कोश्योर डिजिटल इंफोटेक प्राइवेट लिमिटेड के साथ व्यावसायिक संबंध था। इनके निदेशकों और उनसे जुड़े लोगों ने व्यापार किया और भुगतान नहीं किया। आरोप है कि कोश्योर डिजिटल के निदेशक सुनील कुमार बादल, अनिल कुमार पांडेय, रमेश पाल, कंपनी के सेल्स प्रमुख आशुतोष सिंह, निदेशक सोनू त्यागी, शिवानी पांडेय और अमनदीप कौर से सर्वर और हार्डवेयर किराये के भुगतान की जिम्मेदारी तय की गई थी, लेकिन भुगतान नहीं किया। इस संबंध में नवंबर 2025 में भी शिकायत की थी।

रेकमेंडेड खबरें