n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद : नंदग्राम क्षेत्र के गांव मोरटी निवासी सोनू राजपूत के नूरनगर सिहानी स्थित उनकी दुकान में किसी अज्ञात ने दो मोबाइल फोन चोरी कर लिए। घटना पांच जून की रात करीब डेढ़ बजे की है। मामले में सोनू राजपूत ने नंदग्राम थाने में केस दर्ज कराया है। एसीपी नंदग्राम का कहना है कि चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।


