5 साल से मिल रहे तानों ने ली पत्नी और बेटे की जान

नवभारतटाइम्स.कॉम

पांच साल से तानों से परेशान एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से दोनों को तीन-तीन गोलियां मारीं। झगड़े में बीच-बचाव करने पहुंचे बेटे को भी नहीं बख्शा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ जारी है। यह घटना सेक्टर-44 में हुई।

5 years of taunts husband shoots wife and son sensational murder case

n NBT रिपोर्ट, सेक्टर-44

पांच साल से चली आ रही अनबन ने पति-पत्नी के बीच ऐसा जहर घोला कि एक पल में पूरा परिवार तहस-नहस हो गया। गुस्से में एक शख्स ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारकर न सिर्फ पत्नी की हत्या कर दी, बल्कि अपने शादीशुदा बेटे को भी मौत के घाट उतार दिया। सेक्टर-44 की एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में बतौर चीफ सिक्यॉरिटी ऑफिसर काम कर रहे शख्स ने इस झकझोर देने वाली वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी 56 वर्षीय अनिल तंवर ने बताया कि उसकी अपनी पत्नी से कोराना काल से ही अनबन चल रही थी। उसका आरोप है कि पत्नी और परिवार के अन्य लोग उसकी अनदेखी करते थे। उस पर हर दिन किसी न किसी बात काे लेकर ताने मारे जाते थे, जिससे वह अपमानित महसूस करता था। आरोपी ने बताया कि इससे पहले भी कई बार उसका अपनी पत्नी से झगड़ा हो चुका था। शनिवार देर रात वह इतने गुस्से में था कि उसने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर को तीन बार लोड किया। इसके बाद उसने पत्नी आशा (50) और बेटे प्रशांत (27) को तीन-तीन गोलियां मार दीं। इस पर भी गुस्सा शांत नहीं हुआ तो बाकी फायर उसने जमीन पर किए। गोलियों की आवाज सुनकर पहले उसकी बड़ी बेटी और फिर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। कमरे का नजारा देख उनके होश उड़ गए।

झगड़े में बीच-बचाव करने पहुंचा था बेटा

पति-पत्नी घर की तीसरी मंजिल पर रहते थे। बड़ी बेटी भी शादीशुदा है, वह अपने बच्चों के साथ इन दिनों गर्मी की छुट्टियों में अपने मायके आई हुई थी। वह ग्राउंड फ्लोर पर बच्चों के साथ थी। वहीं, उसका उसका भाई 27 वर्षीय प्रशांत अपनी पत्नी के साथ फर्स्ट फ्लोर पर था। जब आरोपी की बेटी गोली चलने की आवाज सुनकर थर्ड फ्लोर पर पहुंची तो उसकी मां और भाई खून से लथपथ फर्श पर पड़े थे। बेटा मां-बाप के बीच हुए झगड़े में बीचबचाव करने गया था, लेकिन आरोपी पिता इस कदर गुस्से में था कि उसने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर तीन बार लोड कर एक के बाद एक 14 फायर कर दिए। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पत्नी और बेटे को तीन-तीन गाेलियां लगी हैं। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

रेकमेंडेड खबरें