दो मेरिट लिस्ट जारी करेगा हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट

नवभारतटाइम्स.कॉम

फरीदाबाद में हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट ग्रेजुएशन कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी रखे हुए है। 15 जून तक आवेदन लिए जाएंगे। इस बार भी दो मेरिट लिस्ट जारी होंगी। पहले प्रोविजनल लिस्ट आएगी, जिसमें सुझावों को शामिल कर फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी। छात्रों को दाखिले के लिए जल्द ही शेड्यूल जारी होने की उम्मीद है।

higher education department will release two merit lists know when and how to apply

n NBT न्यूज, फरीदाबाद : हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट ने अंडर ग्रैजुशन कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी रखी हुई है। फिलहाल 15 जून तक आवेदन लिए जा रहे हैं। उसके बाद मेरिट लिस्ट का सिलसिला शुरू होगा। इस बार भी हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट दो मेरिट लिस्ट जारी करेगा। फाइनल लिस्ट जारी होने से एक दिन पहले प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी होगी। उसमें ऑब्जेक्शन व सुझावों को शामिल करने के बाद फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।

अंडर ग्रैजुएशन कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया सात मई से शुरू हुई थी। पहले 31 मई तक आवेदन लिए गए थे, लेकिन बाद में तारीख को 15 जून तक बढ़ा दिया गया था। अभी आगे का शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। इस बार भी हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट दो मेरिट लिस्ट जारी रहेगा। पहली फाइनल मेरिट लिस्ट व दूसरी फाइनल मेरिट लिस्ट से एक दिन पहले प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। कई बार होता है कि अच्छे नंबर वाले छात्रों के नाम लिस्ट में नहीं होते और कम अंकों वाले छात्रों को सूची में शामिल कर लिया जाता है। प्रोविजनल मेरिट लिस्ट में अगर इस तरह की कोई खामियां हैं या अन्य कोई ऑब्जेक्शन व सुझाव होंगे, उन्हें दूर करने के बाद अगले दिन फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। पहली मेरिट लिस्ट के बाद छात्रों को फीस जमा करने के लिए कुछ दिनों का समय दिया जाएगा और उसके बाद दूसरी प्रोविजनल व फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। फिलहाल मेरिट लिस्ट की तारीखाें को लेकर शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। उम्मीद है जल्द ही डिपार्टमेंट तारीख तय कर शेड्यूल जारी करेगा। फिलहाल आवेदन के लिए छात्रों के पास करीब एक सप्ताह का समय रह गया है। राजकीय कॉलेज खेड़ी गुजरान के प्रिंसिपल डॉ़ सुनील शर्मा ने बताया कि कॉलेजों में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इस बार भी दो मेरिट लिस्ट जारी होंगी। फाइनल मेरिट लिस्ट से पहले प्रोविजनल मेरिट लिस्ट आएगी। उसकी खामियों को दूर करने के बाद फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।

रेकमेंडेड खबरें