n NBT न्यूज, लोनी : भाजपा की मासिक मंडल बैठक शनिवार को खन्ना नगर स्थित दादी भोई वेंकट हाल में संपन्न हुई। इसमें पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। बैठक में जिला अध्यक्ष चौधरी चेन पाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, सरकार की योजनाएं तभी सफल होंगी जब उनका लाभ आखिरी व्यक्ति तक पहुंचे। आयुष्मान भारत , प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं में कोई भी पात्र व्यक्ति छूटना नही चाहिए। बूथ स्तर के कार्यकर्ता गांव-गली में जाकर सर्वे करें और लाभार्थियों को जोड़ें।

