दीपेंद्र हुड्डा बोले, 2014 के बाद 90 पेपर लीक हुए

नवभारतटाइम्स.कॉम

रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने नीट पेपर लीक पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद करीब 90 पेपर लीक हुए हैं। छह बच्चों ने आत्महत्या की है। हुड्डा ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग की। उन्होंने महंगाई, किसानों की स्थिति और अन्य मुद्दों पर भी सरकार से समाधान की अपील की।

deependra hoodas sensational claim 90 paper leaks since 2014 demands education ministers resignation

NBT न्यूज,करनाल : जिले के अंसध में रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन में रोहतक लोकसभा से सांसद दीपेंद्र हुड् डा ने नीट पेपर लीक के मुद्दे पर कहा कि 2014 के बाद अब तक करीब 90 पेपर लीक हो चुके हैं। इसके लिए सरकार नही तो कौन जिम्मेदार है। छह बच्चों ने आत्महत्या कर ली है। ऐसे में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा नहीं मांगा जाएगा तो फिर किससे मांगा जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले भी परीक्षाएं होती थीं, लेकिन कभी पेपर लीक नहीं हुआ। अब लगातार लीक की घटनाएं हो रही हैं, जिससे युवाओं का भविष्य खतरे में है। उन्होंने महंगाई, किसानों की स्थिति, अवैध कालोनियों और प्रदर्शन की अनुमति जैसे मुद्दों को सम्मेलन में उठाया और सरकार से समस्याओं के समाधान की अपील की।