n NBT न्यूज, मेरठ रोड : डीपीएसजी मेरठ रोड की एनसीसी कैडेट्स ने एनसीसी कैंप में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया। सभी कैडेट्स को स्कूल में सम्मानित किया गया। कैंप का आयोजन 13 गर्ल्स बटालियन एनसीसी , गाज़ियाबाद की ओर से रयान इंटरनैशनल स्कूल में किया गया था। ’डीपीएसजी मेरठ रोड’ की जूनियर विंग की 24 व 22 सीनियर विंग की 22 कैडेट्स ने कैंप में भाग लिया।पीटी, फायरिंग, ड्रिल, नृत्य, गायन तथा आर्मी स्पेशल सब्जेक्ट प्रशिक्षण आदि में सफलता प्राप्त की। कक्षा 9 की लावण्या गुप्ता’ ने सोलो डांस, सिद्धि गुप्ता’ ने पेंटिंग, मिश्का मित्तल ने एक्सटेम्पोर व अर्जा सक्सेना’ ने सोलो सिंगिंग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

