बंथरा में नशेड़ी ने अपनी भांजी से किया दुष्कर्म

नवभारतटाइम्स.कॉम

बंथरा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक नशेड़ी मामा ने अपनी 13 वर्षीय भांजी से दुष्कर्म किया। जब उसकी पत्नी ने विरोध किया तो उसने उसे बेरहमी से पीटा। गंभीर हालत में पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

drunk uncle rapes 13 year old niece in banthara also beats wife

nNBT न्यूज, बंथरा : थाना क्षेत्र में रविवार सुबह नशे में धुत युवक ने अपनी 13 वर्षीय रिश्तेदार से दुराचार किया। पत्नी ने विरोध किया तो आरोपित ने उसकी पिटाई कर दी, जिससे वह बेहोश हो गई। गंभीर हालत में उसे लोक बंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची मां ने पुलिस को बुलाया। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया है।

थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले युवक की 13 वर्षीय बेटी कक्षा 7 की छात्रा है। वह 3 दिन पहले अपने गांव से कुछ दूर बंथरा थानाक्षेत्र स्थित मामा के घर गई और वहीं रुक गई थी। रविवार सुबह 10 बजे किशोरी और उसकी मामी घर पर थी। तभी किशोरी का 30 वर्षीय मामा शराब के नशे में घर पहुंचा। नशे में धुत आरोपित भांजी को जबरन कमरे में ले गया और दुष्कर्म करने लगा। तभी शोर सुनकर आरोपित की पत्नी मौके प पहुंची। उसने किशोरी को अपने पति से बचने की कोशिश की। जिस पर आरोपित ने पत्नी को पीटना शुरू कर दिया। पति की पिटाई से पत्नी बेहोश हो गई। इस दौरान आरोपित घर से भाग निकला। पीड़ित किशोरी ने घटना की जानकारी अपनी मां को दी। किशोरी की मां घर पहुंची तो आरोपित की पत्नी बेहोश मिली। इसके बाद उसे सीएचसी भेजा गया। वहां से उसे लोकबंधु अस्पताल भेज दिया गया। कृष्णानगर एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।