चुटकुलों से फिल्म चलती है, सरकार नहीं : सीएम

नवभारतटाइम्स.कॉम

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के धूरी में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि चुटकुलों से सरकार नहीं चलती। पंजाब की जनता झूठे वादों से ऊब चुकी है और विकास व सुशासन की राह चुनना चाहती है। उन्होंने राज्य में राजनीतिक बदलाव की आवश्यकता पर जोर दिया।

films run on jokes not governments haryana cm saini targets punjab cm

NBT न्यूज, चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को पंजाब के धूरी में आयोजित विशाल जनसभा में राज्य में राजनीतिक परिवर्तन का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री को चुटकुलों के अलावा कुछ और नहीं आता। चुटकुलों से सिनेमा हॉल तो चल सकते हैं लेकिन सरकार नहीं चल सकती। यही कारण है कि पंजाब की जनता झूठे वादों और खोखले आश्वासनों की राजनीति से ऊब चुकी है। विकास, सुशासन तथा पारदर्शी प्रशासन की राह चुनने के लिए तैयार है।