मोरटा के निवासियों को जलभराव से जल्द मिलेगी राहत

नवभारतटाइम्स.कॉम

गाजियाबाद के मोरटा गांव में जलभराव की समस्या का समाधान होने वाला है। नगर निगम ने गांव में जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था के लिए 54.19 लाख रुपये की दो परियोजनाओं को मंजूरी दी है। आगामी मानसून को देखते हुए 200 एमएम व्यास की एमएस पाइपलाइन डाली जाएगी।

मोरटा के निवासियों को जलभराव से जल्द मिलेगी राहत

n NBT न्यूज, गाजियाबाद : लंबे समय से जलभराव और गंदगी की समस्या झेल रहे मोरटा गांव के लोगों को जल्द राहत मिल सकती है। नगर निगम ने गांव में जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था विकसित करने के लिए करीब 54.19 लाख रुपये के दो अहम कामों को मंजूरी दी है। इन कार्यों के पूरा होने के बाद गांव में जमा होने वाले गंदे पानी की निकासी आसान हो सकेगी। निकासी की पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण गांव के मुख्य मार्ग और हम-तुम रोड पर पानी जमा रहता है। हालात ऐसे हैं कि कई जगह सड़कें दलदल जैसी बन गई हैं। इससे राहगीरों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ता है। आगामी मानसून को देखते हुए नगर निगम ने 29.68 लाख रुपये की लागत से 200 एमएम व्यास की एमएस पाइपलाइन डालेगा।