n NBT न्यूज, गाजियाबाद : नगर निगम ने शहर में 200 नए ओपन जिम लगाने का प्रस्ताव शासन को भेजा है। इन जिमों की स्थापना के लिए खर्च नगर निगम की अवस्थापना निधि से किया जाएगा। ओपन जिम शहर के विभिन्न पार्कों और ग्रीन बेल्ट क्षेत्रों में लगाए जाएंगे ताकि अधिक से अधिक लोग सुबह-शाम व्यायाम कर सकें। उद्यान प्रभारी डॉ. अनुज ने बताया कि प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। मंजूरी मिलने के बाद चरणबद्ध तरीके से ओपन जिम स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्राथमिकता उन वॉर्डों को दी जाएगी जहां अभी तक ओपन जिम की सुविधा उपलब्ध नहीं है। इसके बाद अन्य क्षेत्रों में भी जरूरत के अनुसार जिम लगाए जाएंगे। पार्कों में ओपन जिम बनने से स्थानीय लोगों, खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं को नियमित व्यायाम के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी।


