रास्ते से हटने के लिए हाॅर्न बजाया तो घर में घुसकर पीटा

नवभारतटाइम्स.कॉम

पलवल में एक टैक्सी चालक ने रास्ता देने के लिए हॉर्न बजाया तो शराब पी रहे युवकों ने उससे गाली-गलौज की। अगले दिन आरोपियों ने युवक के घर पर हमला कर दिया। उन्होंने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। यह घटना दो और तीन जून की है।

beaten after honking to clear the way women and children also not spared

n NBT न्यूज, पलवल : रास्ते से गाड़ी हटाने के लिए हॉर्न बजाने पर झगड़ा हो गया। इसमें एक युवक गंभीर तौर पर घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। चांदहट थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। गांव छज्जुनगर निवासी इंदिरा देवी ने शिकायत में कहा है कि उसका बेटा रोहित टैक्सी चलाता है। बीती दो जून की रात जब वह टैक्सी लेकर घर लौट रहा था तो रास्ते में कुछ युवक खड़े होकर शराब पी रहे थे। रोहित ने अपनी गाड़ी निकालने के लिए हाॅर्न बजाया तो शराब पी रहे युवकों ने रोहित के साथ गाली-गलौज की। इसका विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। रात को हुए इस विवाद की रंजिश रखते हुए तीन जून को आरोपियों ने रोहित के घर पर हमला बोल दिया। आरोपी काले रंग की स्कार्पियो और सफेद रंग की बलीनो कार में सवार होकर उनके घर पहुंचे। जबरन घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को लात-घूंसों से पीटा।