बिल नहीं होने पर ढाई टन हल्दी पाउडर किया सीज़

नवभारतटाइम्स.कॉम

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने विशेष अभियान चलाया। जेवर में एक मसाला पैकिंग इकाई से 199 किलोग्राम कश्मीरी मिर्च और 2479 किलोग्राम हल्दी पाउडर सीज किया गया। यह कार्रवाई बिल न होने पर की गई। विभाग ने कुल 18 खाद्य नमूने भी जांच के लिए भेजे हैं। यह अभियान जिलाधिकारी के निर्देश पर हुआ।

बिल नहीं होने पर ढाई टन हल्दी पाउडर किया सीज़

n NBT न्यूज, ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के आदेश और जिलाधिकारी मेधा रूपम के निर्देश पर गुरुवार को खाद्य सुरक्षा विभाग ने विशेष अभियान चलाया। अभियान के तहत टीम ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा के विभिन्न क्षेत्रों में मसाला निर्माण और पैकिंग इकाइयों पर छापेमारी की। इस दौरान कुल 18 खाद्य नमूने एकत्र कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए।

सहायक खाद्य आयुक्त-2 सर्वेश मिश्रा ने बताया कि जेवर के जहांगीरपुर स्थित केएसपीआर स्पाइस एंड रीजनिंग प्राइवेट लिमिटेड की मसाला पैकिंग इकाई से खुली कश्मीरी मिर्च और हल्दी पाउडर के नमूने लिए गए। जांच के दौरान इकाई परिसर में बड़ी मात्रा में खुला मसाला पाया गया, जिसके संबंध में संचालक कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर कार्रवाई करते हुए टीम ने 199 किलोग्राम कश्मीरी मिर्च और 2479 किलोग्राम हल्दी पाउडर को सीज कर दिया। नोएडा सेक्टर-57 स्थित टुडे इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड से साबुत हल्दी और हल्दी पाउडर के नमूने लिए गए। वहीं कासना स्थित काव्यम फूड्स से लाल मिर्च पाउडर, साबुत लाल मिर्च, धनिया पाउडर और साबुत धनिया के नमूने एकत्र किए गए।