सेक्टर-82 में आवारा कुत्ते ने काटा

नवभारतटाइम्स.कॉम

नोएडा के सेक्टर-82 में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। बुधवार को एक आवारा कुत्ते ने सोसायटी के एक निवासी को काट लिया। घायल को अस्पताल ले जाया गया। निवासियों का कहना है कि कुत्ते बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को परेशान कर रहे हैं। इससे सोसायटी में डर का माहौल है।

noida stray dog menace in sector 82 attack on resident atmosphere of fear

n NBT न्यूज, नोएडा

उद्योग विहार सेक्टर-82 स्थित एक सोसायटी में आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या से निवासी परेशान हैं। बुधवार को सोसायटी परिसर में एक आवारा कुत्ते ने एक निवासी पर हमला कर उसे काट लिया। घटना के बाद घायल व्यक्ति को तुरंत उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। इस घटना के बाद सोसायटी में दहशत और असुरक्षा का माहौल है। निवासियों का कहना है कि सोसायटी में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है और आए दिन बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों व कर्मचारियों को कुत्तों के हमलों या दौड़ाने की घटनाओं का सामना करना पड़ रहा है। इससे लोगों का परिसर में सामान्य रूप से आवागमन करना भी मुश्किल हो गया है।