n NBT रिपोर्ट, ग्रेटर नोएडा
राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट अपने पिता राजेश पायलट की 26वीं पुण्यतिथि पर पैतृक गांव वैदपुरा पहुंचे। उन्होंने पिता की समाधि पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इससे पहले महामाया फ्लाइओवर पर कांग्रेस नोएडा महानगर के पूर्व अध्यक्ष रामकुमार तंवर ने उनका स्वागत किया। तंवर ने कहा कि राजेश पायलट जैसे जमीनी नेता सदियों में जन्म लेते हैं और देश व समाज के लिए उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। इस अवसर पर एआईसीसी सदस्य बबली नागर, पीसीसी सदस्य देवेंद्र भाटी, महेश प्रधान, जितेंद्र चौहान, प्रेम चौहान, अवनीश तंवर, हरेन्द्र शर्मा, जितेन्द्र चौधरी, शाहिद सिद्दीकी, सचिन तंवर, रोहित नागर और संदीप सिंह सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


