'3 माह व एक साल वाले पास हों शुरू'

नवभारतटाइम्स.कॉम

द्वारका एक्सप्रेसवे पर टोल पास की सुविधाएँ बेहतर होंगी। गुरुग्राम डिवेलपमेंट असोसिएशन ने एनएचएआई को सुझाव दिया है। अब स्थानीय यात्रियों के लिए तीन महीने और एक साल के पास भी शुरू होंगे। इससे बार-बार पास रिन्यू कराने की झंझट खत्म होगी। एनएचएआई की वेबसाइट और ऐप पर पास की जानकारी भी आसानी से मिलेगी।

3 month and 1 year passes should be started demand to improve toll facilities on dwarka expressway

n NBT न्यूज, गुड़गांव: द्वारका एक्सप्रेसवे गुरुग्राम डिवेलपमेंट असोसिएशन ने एनएचएआई और इंडियन हाइवेज मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड को एक सुझाव पत्र भेजा है। जिसमें असोसिएशन ने कहा कि द्वारका एक्सप्रेसवे पर टोल पास से जुड़ी सुविधाएं बेहतर करने की जरूरत है। असोसिएशन ने मांग की है कि स्थानीय यात्रियों के लिए मासिक पास के साथ-साथ 3 माह और एक साल की अवधि वाले पास भी शुरू करें। इससे लोगों को बार-बार पास रिन्यू नहीं कराना पड़ेगा। यह भी सुझाव दिया है कि NHAI की वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर ऐसी सुविधा दी जाए, जिससे लोग अपने टोल पास का बैलेंस, वैधता, रिचार्ज और टोल कटने की जानकारी आसानी से देख सकें।