n NBT न्यूज, गुड़गांव : श्री विश्वकर्मा स्किल यूनिवर्सिटी में मैनेजमेंट डिपार्टमेंट के प्राध्यापकों के लिए कॉलेबोरेटिव लर्निंग और कॉग्निटिव एआई को लेकर एक वर्कशॉप हुई। इसमें आईआईएम संबलपुर के निदेशक प्रफेसर महादेव जायसवाल ने एआई का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि अब शिक्षण के तौर तरीकों में क्रांतिकारी बदलाव आ रहे हैं। एआई के प्रयोग से तकनीक और मानवीय ज्ञान एक मंच पर आ गए हैं। प्राध्यापकों का कार्य केवल नॉलेज को छात्रों तक पहुंचाने का ही नहीं, बल्कि नॉलेज में अपना इनोवेशन करना और रचनात्मकता से नई चीजें जोड़ना प्रमुख उद्देश्य होने लगा है।


